KATNI : यूथ हॉस्टल के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न, पंचम जैन अध्यक्ष गोपाल शर्मा पुनः चेयरमैन बने

Share this news

60 दिन चली चुनाव प्रक्रिया, राज्य पर्यवेक्षक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे मौजूद 

कटनी दैमप्र। अंतरराष्ट्रीय संस्था यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कटनी इकाई के त्रैवार्षिक चुनाव 2025-2028 के लिए सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मुख्य आतिथ्य एवं राज्य पर्यवेक्षक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद जायसवाल की उपस्थिति में आनंद के साथ संपन्न हुए। इसके साथ ही 60 दिवसीय चुनाव प्रक्रिया का समापन हुआ। चुनाव अधिकारी एवं इकाई सचिव द्वारा अध्यक्ष पद के लिए पंचम जैन , उपाध्यक्ष पद श्रीराम कुदरहा एवं अमित सिंघई, चेयरमैन पद के लिए गोपाल शर्मा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए रानू जैन के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। तत्पश्चात इकाई चेयरमैन द्वारा वीरेंद्र सिंह को पुनः एक बार सचिव डॉक्टर आरपी पांडे , सुशील कुशवाहा एवं अमित बजाज को सह सचिव, अंकित जैन को संगठन सचिव, अनिल नेमा प्रचार सचिव, तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में संजय खंडेलवाल ,संजय गुप्ता,राजेश वर्मा, सचिन सिंघई, आदित्य कटारे, संजय शर्मा,अशोक डोडानी, श्रीमती सुनीता चतुर्वेदी,राजेश साहू, किशन हरलालका मनीष जैन,को दायित्व दिए गए। तीन प्रमुख समितियों  साहसिक अभियान समिति में शैलेंद्र जैन अध्यक्ष, पर्यावरण संरक्षण समिति में नवीन मित्तल अध्यक्ष, सांस्कृतिक आयोजन समिति में मीना शर्मा अध्यक्ष बनाई गई। इन समितियों में सीमू गंधी, स्वेता सिंघई, नीरा गोयनका, सीमा नाहर,अनीता सिंह , नूतन जैन,निशा बजाज, खुशबू शर्मा, सुमन बिलाया,आकांक्षा जैन, अर्चना पांडे, शालनी जैन, नरेंद्र चौरसिया, कमल कांत गुप्ता, राम गोपाल स्वामी, प्रकाश बिलैया आदित्य प्रकाश अग्रवाल,कमलराज अग्रवाल, अमित कटारे, अमित जैन,निखिल अग्रवाल, निखिल शर्मा, अनुपम जैन, मृत्युंजय भट्ट,प्रफुल्ल यादव, सुशील शर्मा ,पंकज शर्मा, राजकुमार शर्मा, अंजय जैन सदस्य बनाए गए है। जबकि इकाई संरक्षक के रूप में प्रदीप मिश्रा, मनीष पाठक, संगम जायसवाल, डाक्टर एस के पाठक, डॉक्टर दीपक सक्सेना, डॉक्टर हेमलता गर्ग, के.एल कनकने, प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र बहरे, मुकेश चंदेरिया, सतीश बजाज दिनेश जैन एडवोकेट को रखा गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मिश्रा जी, पर्यवेक्षक विनोद जायसवाल, पंचम जैन, गोपाल शर्मा, श्रीराम कुदरहा ,अमित सिंघई एवं महिला सदस्यों द्वारा भारत माता की फोटो पर पुष्पहार एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया।तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं मोतियों की माला से किया गया। मुख्य अतिथि मिश्रा जी द्वारा  अपने उद्बोधन में युवाओं को प्रकृति से जोड़ने के इकाई के साहसिक ट्रैकिंग अभियान एवं पर्यावरण अभियानों की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अभियानों में स्कूल और कॉलेज के बच्चों को और ज्यादा जुड़ने की सलाह दी। अपने युवाओं में नशा प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए, नशामुक्ति  एवं राष्ट्र की सेवा से जुड़ने यूथ हॉस्टल द्वारा और प्रयास करने की अपेक्षा की।पर्यवेक्षक  जायसवाल द्वारा इकाई के शानदार कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए राज्य में इकाई के सम्मान के बारे में बताया और शुभकामनाएं दी। इकाई अध्यक्ष पंचम जैन एवं चेयरमैन गोपाल शर्मा द्वारा इकाई के स्थापना से आज तक किए गए विशेष कार्यों की जानकारी दी एवं पुनः निर्वाचन पर सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदीप मिश्रा एवं प्रमोद प्यासी को संस्था का सदस्यता कार्ड भी प्रदान किया गया। कार्यकम का कुशल संचालन संस्था सचिव वीरेंद्र सिंह द्वारा एवं अतिथियों के प्रति आभार इकाई उपाध्यक्ष अमित सिंघई द्वारा व्यक्त किया गया। इकाई द्वारा अपने अतिथियों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

About Post Author

Advertisements