अकल्पनीय क्षति का सामना कर रहे परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं: प्रियंका चोपड़ा जोनास

Share this news

नयी दिल्ली (भाषा) अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास सहित फिल्म जगत की हस्तियों ने अहमदाबाद में निकट एअर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।

बृहस्पतिवार दोपहर 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में बीजे मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों के आवासीय क्वार्टर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

एअर इंडिया ने विमान दुर्घटना में 241 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

इस दुर्घटना में एक यात्री बाल-बाल बच गया, जबकि मेडिकल कॉलेज के क्वार्टर में रह रहे कुछ लोगों की भी मौत हो गयी।

शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, अल्लू अर्जुन और करण जौहर समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने बृहस्पतिवार को इस घटना पर दुख जताया।

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “बेहद दुखद। एअर इंडिया विमान हादसे में प्रभावित सभी लोगों और अकल्पनीय क्षति का सामना कर रहे परिवारों के लिए प्रार्थना कर रही हूं।”

अभिनेता सलमान खान ने भी इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया।

About Post Author


Share this news
Advertisements