दही भल्ले खाने से 42 महिलाओं और बच्चों की तबियत खराब

Share this news

जयपुर, 18 जुलाई

राजस्थान के धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव के हाट बाजार में दही भल्ले और चाउमीन खाने से 42 महिलाओं और बच्चों की तबियत खराब हो गई।

 धौलपुर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सी. आर. मीणा ने बताया कि बुधवार को बसयालालू गांव में लगे हाट बाजार में दही भल्ले और चाउमीन खाने के बाद करीब 42 महिलाओं और बच्चों को उल्टी और जी मचलाने की शिकायत होने लगी। सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

 उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतर मरीजों की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

About Post Author


Share this news
Advertisements