सीएम मोहन यादव ने की कतर से उज्जैन लौटीं विमान चालक दल की सदस्य से बात

सीएम मोहन यादव ने कतर से उज्जैन लौटीं विमान चालक दल की सदस्य से बात की
Share this news

📍 भोपाल| 26 जून 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कतर से उज्जैन सुरक्षित लौटने पर कतर एअरवेज की चालक दल की वरिष्ठ सदस्य मनीषा भटनागर से बात की। ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के कारण मनीषा कतर में फंसी गयी थीं।

भारत आने वाले उड़ानों के मार्ग परिवर्तित

पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बाद कुछ देशों ने अपने हवाई क्षेत्र बंद कर दिए थे, जिसके परिणामस्वरूप भारत आने वाले कई उड़ानों के मार्ग या तो परिवर्तित कर दिए गए या फिर रद्द कर दिए गए।

मोहन यादव की मनीषा भटनागर से वीडियो कॉल

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भटनागर को वीडियो कॉल कर उनका हालचाल पूछा। एक अधिकारी ने बताया कि यादव ने मनीषा से कतर एअरवेज में उनके काम के बारे में भी पूछा।

सीएम यादव ने माँगा अमित शाह का सहयोग

अधिकारी ने बताया कि यादव ने मनीषा की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सहयोग मांगा था और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था कि वे इस मामले को केंद्र के समक्ष उठाएं

मनीषा भटनागर ने दिया सीएम यादव को धन्यवाद

मनीषा ने कतर से सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सरकार के पूर्ण समर्थन के लिए मोहन यादव को धन्यवाद दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री से बातचीत के दौरान कहा, “संकट की इस घड़ी में हमें पूरा भरोसा था कि देश और राज्य की सरकार हमारा ख्याल रख रही है और हम निश्चित रूप से सुरक्षित घर लौटेंगे।’’

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements