नरसिंहपुर 27 जून (भाषा)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को दिनदहाड़े 23 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स की कथित तौर पर गला रेत कर हत्या कर दी गई।
नरसिंहपुर कोतवाली प्रभारी गौरव चाटे ने संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में एक व्यक्ति ने एक प्रशिक्षु नर्स की चाकू से हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है।
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस के मुताबिक आरोपी कौन है और किस वजह से उसने हत्याकांड को अंजाम दिया है अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
उन्होंने कहा कि शव का पंचनामा किया जा रहा है और आरोपी की तलाश में शहर की घेराबंदी की गई है।
उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और किस वजह से उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है, यह जांच का विषय है।
मृतक की पहचान
- संध्या ठाकुर – प्रशिक्षु नर्स
गला रेतकर की हत्या
सिविल सर्जन जी सी चौरसियाने कहा, “मैं अपने ऑफिस में था तभी अचानक चीख पुकार मचने लगी और लोगों को यहां-वहां भागते देखा। हमारी ही अस्पताल की ट्रेनी नर्स संध्या खून से लथपथ फर्श पर पड़ी हुई थी। आरोपी ने गला रेतकर हत्या की और भाग गया।”
उन्होंने बताया कि पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

