मप्र ‘राइज’ सम्मेलन में 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले : सीएम मोहन यादव

मप्र ‘राइज’ सम्मेलन
Share this news

रतलाम (मध्यप्रदेश), 28 जून 2025 (भाषा)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को कहा कि रतलाम में आयोजित क्षेत्रीय उद्योग कौशल एवं रोजगार (राइज) सम्मेलन में 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे लगभग 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

मप्र ‘राइज’ सम्मेलन : मोहन यादव

सम्मेलन के दौरान 1,020 औद्योगिक इकाइयों को 694 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

1674 रुपये के निवेश के साथ 147 इकाइयों का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रतलाम पहले तीन एस- सेव, साड़ियों और सोने के लिए जाना जाता था लेकिन अब यही रतलाम स्किल (कौशल), स्केल (बड़े पैमाने पर कार्य) और स्टार्टअप के लिए जाना जाएगा।

मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “आज रतलाम में आयोजित मप्र ‘राइज’ सम्मेलन में सहभागिता की, जिसमें प्रदेश को लगभग 30,402 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनसे लगभग 35 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।”

रतलाम में होगा विकास कार्य

मोहन यादव ने कहा “व्यापारियों के व्यापार-व्यवसाय के लिए प्रदेश में हवाई माल ढुलाई की शुरुआत और रतलाम में बड़ी हवाई पट्टी का निर्माण करेंगे।”

यादव ने कहा कि रतलाम का एक गौरवशाली इतिहास रहा है और इसकी भौगोलिक स्थिति इसे और भी विशेष बनाती है। ‘बहुत जल्द प्रदेश में हवाई माल ढुलाई की जाएगी।”

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए ‘जहां से भी हो सकेगा, वहां से निवेश लेकर आएंगे।’

29 जून को सूरत में बैठक : मोहन यादव

राज्य में निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए मोहन यादव 29 जून को सूरत में प्रचार-प्रसार और बैठकें करेंगे।

प्रमुख निवेशकों में एसआरएफ रतलाम में 9,200 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव, जैकसन ग्रुप (सोलर) का मक्सी-शाजापुर इलाके में 6,000 करोड़ रुपये, ओरियाना पावर रतलाम/मोहासा बाबई इलाके में 5,000 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव और ओस्तवाल ग्रुप का झाबुआ जिले के लिए 5,000 करोड़ रुपये का निवेश शामिल है।

मोहन यादव ने बताया कि मंदसौर जिले के सेमरी कंकड़ में 61.26 करोड़ रुपये की लागत से 80.26 हेक्टेयर के नए औद्योगिक क्षेत्र का शिलान्यास भी किया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements