शहडोल में वाहन पेड़ से टकराया, तीन लोगों की मौत और 15 घायल

शहडोल में वाहन पेड़ से टकराया, तीन लोगों की मौत और 15 घायल
Share this news

शहडोल, 7 जुलाई 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में सोमवार को एक मल्टी-यूटिलिटी वाहन (एमयूवी) के पेड़ से टकरा जाने से तीन महिलाओं की मौत हो गई और बच्चों सहित 15 अन्य लोग घायल हो गए।

हादसा कैसे और कब? शहडोल वाहन हादसा

दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे जोरा गांव के पास हुई। छत्तीसगढ़ के पंजीकरण नंबर वाली एमयूवी में 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

ब्योहारी पुलिस थाने के प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि वाहन सवार उत्तर प्रदेश के अयोध्या से छत्तीसगढ़ लौट रहे थे, तभी वाहन पेड़ से टकरा गया।

मृतकों की पहचान:

  • गायत्री कवर,
  • मालती पटेल
  • इंदिरा बाई

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ब्योहारी के एक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements