रामपुर- झिंना पिपरिया के बीच हुई घटना, मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था प्रौढ़
कटनी, उमरियापान 8 जुलाई 2025 (दैमप्र) सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकराकर घायल हुए प्रौढ़ की सोमवार देरशाम उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रौढ़ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। घटना ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र की है। पुलिस मार्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि थाना क्षेत्र के निमहा रिछाई निवासी बाल कुमार पिता मिही लाल मरकाम (52) सोमवार को मोटरसाइकिल से उमरियापान किसी काम से आया था। वापस घर लौटते समय वह रामपुर और झिंना पिपरिया के बीच सड़क किनारे लगे लोहे के डिवाइडर से टकरा गया।
घटना में हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई। उमरियापान अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उसकी मौत हो गई।
कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

