रेलवे भर्ती बोर्ड 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों को प्रदान करेगा नियुक्ति पत्र : मंत्रालय

रेलवे भर्ती बोर्ड 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों को प्रदान करेगा नियुक्ति पत्र : मंत्रालय
Share this news

नयी दिल्ली, 10 जुलाई 2025 (भाषा)

रेलवे भर्ती बोर्ड ने पहली तिमाही में 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए हैं और वित्त वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्तियां करेगा। रेल मंत्रालय ने बुधवार को यह कहा।

रेल मंत्रालय ने एक प्रेस नोट में कहा, ‘‘रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नवंबर 2024 से 55,197 रिक्तियों के संबंध में सात विभिन्न अधिसूचना जारी कर 1.86 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किए हैं।”

इसमें कहा गया है, “इससे आरआरबी वित्त वर्ष 2025-26 में 50,000 से अधिक उम्मीदवारों की नियुक्तियां कर पायेगा। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आरआरबी द्वारा 9,000 से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।”

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements