वडोदरा में पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

वडोदरा में पुल ढहने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
Share this news

वडोदरा, 10 जुलाई 2025 (भाषा)

वडोदरा, 09 जुलाई । गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक 40 साल पुराने पुल का हिस्सा ढह गया, जिससे कई वाहन महिसागर नदी में गिर गए। दो और शव बरामद होने के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जिनमें एक भाई-बहन की जोड़ी भी शामिल है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

रात में मिले दोनों शवों की पहचान

  • मेहराम हथिया (51)
  • विष्णु रावल (27)

कहां और कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा वडोदरा जिले के पादरा शहर के पास हुआ। गंभीरा पुल, जो कि मध्य गुजरात को सौराष्ट्र से जोड़ता है, उसका एक स्लैब सुबह करीब 7:30 बजे ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन गुजर रहे थे, जो ढहते ही नदी में गिर गए।


कौन-कौन से वाहन गिरे नदी में?

जिलाधिकारी अनिल धमेलिया ने बताया कि कुल पांच वाहन — दो ट्रक, दो वैन, एक ऑटोरिक्शा और एक दोपहिया — नदी में गिरे। दो अन्य वाहन जो गिरने वाले थे, उन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित खींच लिया।

एक दोपहिया पर सवार तीन लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। पुलिस के अनुसार, मृतकों में से अधिकतर वडोदरा और आणंद जिले के निवासी थे।


मासूम बच्चों की भी गई जान

इस हादसे में मारे गए 10 लोगों में दो साल का एक बच्चा और उसकी चार वर्षीय बहन भी शामिल हैं। यह त्रासदी पूरे राज्य को झकझोर देने वाली है।


पीएम मोदी और सीएम भूपेंद्र पटेल ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने PMNRF से सीएम पटेल ने राज्य सरकार की ओर से ₹4 लाख मृतकों के परिजनों और घायलों को ₹50,000 की राहत राशि देने की घोषणा की।


राहत एवं बचाव कार्य जारी

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सड़क एवं भवन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम उच्च स्तरीय जांच के लिए बृहस्पतिवार सुबह यहां पहुंची। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और अन्य एजेंसियां नदी में खोज एवं बचाव अभियान संचालित कर री हैं।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि वडोदरा के जिलाधिकारी अनिल धमेलिया सहित विभिन्न अधिकारी बृहस्पतिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और अभियान का निरीक्षण किया, जबकि राजस्व अधिकारियों और पुलिस की टीम रात भर यहां डेरा डाले रही।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements