शिवपुरी जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले

शिवपुरी जिले में एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले
Share this news

शिवपुरी, 10 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बृहस्पतिवार तड़के एक महिला और उसके दो बच्चों के शव कुएं में मिले। ये शव जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर जौरहाई गांव में बरामद किए गए जिन्हें सबसे पहले मृतक महिला पिंकी की सास ने देखा।

बैराड़ थाना प्रभारी रविशंकर कौशल ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई पिंकी का पति रामनिवास बघेल घर से बाहर तीर्थयात्रा पर गया हुआ था।

पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक कलह के कारण पिंकी अपनी चार साल की बेटी रुचिका और आठ महीने के बेटे आनंद को साथ लेकर कुएं में कूद गई।

सूचना मिलने पर बैराड़ क्षेत्र के तहसीलदार दृगपाल सिंह वैस व पुलिस गांव पहुंचे और शवों को कुएं से बाहर निकलवाया।

अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements