कुलगाम में 3 बसों की टक्कर में मध्यप्रदेश के 10 अमरनाथ यात्री घायल

कुलगाम में 3 बसों की टक्कर में मध्यप्रदेश के 10 अमरनाथ यात्री घायल
Share this news

श्रीनगर, 14 जुलाई 2025 (भाषा)

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आधार शिविर लौटते समय रविवार को अमरनाथ यात्रियों के काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं, जिससे मध्यप्रदेश के कम से कम 10 तीर्थयात्री घायल हो गए।

घायल तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ये सभी तीर्थयात्री मंदिर में दर्शन करने के बाद काफिले में लौट रहे थे। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

सड़क दुर्घटना में तीनों बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटनाग्रस्त बसों के अन्य तीर्थयात्रियों को आरक्षित बसों में ले जाया गया तथा काफिला रवाना हो गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements