यमन के अपतटीय क्षेत्र में नौका पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 लापता

यमन के अपतटीय क्षेत्र में नौका पलटने से 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत, 74 लापता
Share this news

काहिरा, 04 अगस्त 2025 (एपी)

यमन के अपतटीय क्षेत्र में रविवार को एक नौका के पलट जाने से उसपर सवार कम से कम 68 अफ्रीकी प्रवासियों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने बताया कि इस घटना में 74 अन्य लोग लापता हैं।

यमन में अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के प्रमुख अब्दुसत्तार एसोव ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि इथियोपिया के 154 प्रवासियों को ले जा रही नौका यमन के अबयान प्रांत के अपतटीय क्षेत्र में पलट गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 12 प्रवासी बच गए, तथा 54 प्रवासियों के शव खानफर जिले में किनारे पर आ गए, तथा 14 अन्य एक अलग स्थान पर मृत पाए गए।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements