मप्र मानवाधिकार आयोग ने कुबेरेश्वर धाम भगदड़ पर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी

मप्र मानवाधिकार आयोग ने कुबेरेश्वर धाम भगदड़ पर जिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी
Share this news

भोपाल, 07 अगस्त 2025 (भाषा)

मप्र मानवाधिकार आयोग (एमपीएचआरसी) ने सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में इस सप्ताह के शुरू में मची भगदड़ में दो लोगों की मौत होने की मीडिया में आई खबरों पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी से मामले की जांच करने को कहा है।

दो दिन में 5 लोगों की गई जान : कुबेरेश्वर धाम भगदड़

प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से जुड़े कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण के दौरान मंगलवार को दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। यह घटना चिटावलिया हेमा गांव में उस समय हुई जब वहां एक कथावाचक द्वारा आयोजित कांवड़ यात्रा से एक दिन पहले भारी भीड़ एकत्र हो गई। मंगलवार सुबह वितरण काउंटर पर भगदड़ मच गई, जिसमें दो महिलाओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गईं। इस बीच, अधिकारियों के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा के दौरान स्वास्थ्य कारणों से बुधवार को तीन और श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

आयोग ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को 15 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आयोग ने कार्यक्रम के दौरान भीड़ प्रबंधन के लिए उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है।

मृतकों में से गुजरात, हरियाणा और मप्र के लोग शामिल

पुलिस के अनुसार मृतकों में से गुजरात, हरियाणा और मध्यप्रदेश के भिंड के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। कुबेरेश्वर धाम भगदड़ घटना का संज्ञान लेते हुए आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष राजीव टंडन ने बुधवार को सीहोर के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जांच कर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है, जिसमें भीड़ प्रबंधन के उपायों, घायलों को प्रदान किए गए चिकित्सा उपचार और मृतकों के परिवारों को दी गई वित्तीय सहायता का विवरण भी हो।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements