जबलपुर : शराब पीकर पिता करता था लड़ाई, बेटों ने मिलकर कर दी पिता की हत्या, 2 बेटे गिरफ्तार

जबलपुर : शराब पीकर पिता करता था लड़ाई, बेटों ने मिलकर कर दी पिता की हत्या, 2 बेटे गिरफ्तार
Share this news

जबलपुर, 13 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के जबलपुर में दो बेटों ने अपने 55 वर्षीय पिता के हाथ बांधकर उन्हें नहर में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में हत्या का एक मामला दर्ज करके दोनों आरोपी बेटों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना मझगवां थाना क्षेत्र के ग्राम अगरिया में रविवार देर रात को हुई और पीड़ित का शव मंगलवार को बरामद किया गया।


चचेरे भाई ने बताई ये बात

शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस को गिरनी कुमार चक्रवर्ती के एक रिश्तेदार ने बताया कि चाचा (गिरनी) को उनके दोनों बेटे रविवार की रात को हाथ बांधकर ले जा रहे थे। रिश्तेदार ने बताया कि पूछने पर उसके चचेरे भाइयों ने उसे बताया कि वह चाचा को सिद्ध बाबा छोड़ने जा रहे हैं।


आरोपियों ने स्वीकार कर किया जुर्म

इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी बेटों संतोष चक्रवर्ती (28) और अजय चक्रवर्ती (25) को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पहले अपने पिता को मारा-पीटा और उनके दोनों हाथों को बांधकर उन्हें नहर में फेंक दिया।


पिता शराब पीकर करता था मारपीट

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनके पिता अक्सर शराब के नशे में घर के सदस्यों के साथ मारपीट किया करते थे और उनकी इन हरकतों से परेशान होकर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।

मझगवां थाना प्रभारी हर दयाल सिंह ने बताया कि गिरनी कुमार चक्रवर्ती (55) का शव अगरिया गांव से 10 किलोमीटर दूर नहर में तैरता मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements