बुरहानपुर में महिला की हथौड़ी से हत्या, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी शेख सलीम गिरफ्तार

बुरहानपुर में महिला की हथौड़ी से हत्या, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन, आरोपी शेख सलीम गिरफ्तार
Share this news

बुरहानपुर, 14 अगस्त 2025 (एजेंसी)

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में सिलमपुरा वार्ड में महिला की हथौड़ी से हत्या करने की सनसनीखेज वारदात का मामला सामने आया हैं। महाराष्ट्र निवासी शेख सलीम ने 40 साल की शारदा सिरतुरे पर हथौड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद शारदा को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों और दलित संगठनों ने थाने पर प्रदर्शन किया।


जबरन घर में घुसा आरोपी

मृतका के देवर मिथुन सिरतुरे ने बताया कि वो घर पर मौजूद थे, तभी हाथापाई की आवाज सुनाई दी। पूछने पर आरोपी ने अपना नाम शेख सलीम बताया और धक्का देकर अंदर घुस आया। उसने शारदा के सिर पर हथौड़ी से वार कर दिया। घटना के समय मृतका का पति मनोज अपने बेटे के इलाज के लिए अस्पताल में था।


इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और एफएसएल टीम मौके पर जांच कर रही है।शुरुआती जांच में मामला आपसी संबंधों का लग रहा है और धर्मांतरण से कोई संबंध नहीं है उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम जरूरी है ताकि सभी सबूत सुरक्षित रह सकें।

शुरुआत में मृतका के परिजनों और संगठनों ने पोस्टमार्टम पर आपत्ति जताई, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वो तैयार हो गए वारदात के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा


हिन्दू संगठनों ने जताया विरोध

घटना के बाद हिंदू संगठन, भीम सेना, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच और हिंदू महासभा के लोग थाने पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया हिंदू संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है वहीं गुरुवार को संगठनों की अपील पर शहर का बाजार बंद रहा

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements