उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 307 हुई

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 307 हुई
Share this news

पेशावर, 16 अगस्त 2025 (भाषा)

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हाल ही में आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 से अधिक हो गई है। मूसलाधार बारिश के कारण प्रांत के विभिन्न जिलों में अचानक बाढ़ आ जाने के कारण शुक्रवार को 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई।

प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के प्रवक्ता फैजी ने बताया कि प्रांत के बाजौर, बुनेर, स्वात, मनाहरा, शांगला, तोरघर और बटाग्राम जिलों में भारी बारिश, बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई।


307 में से 184 लोगों इ मौत बुनेर में

पीडीएमए ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ के कारण 307 लोग मारे गए, जिनमें से कम से कम 184 लोगों की मौत बुनेर में हुई है। उसने कहा कि 36 लोगों की मौत शांगला में हुई, जबकि मनसेहरा में 23, स्वात में 22, बाजौर में 21, बटाग्राम में 15, लोअर दीर में पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं एबटाबाद में एक बच्चा डूब गया।


मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका

पीडीएमए प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया था कि मृतकों या घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है, क्योंकि प्रभावित क्षेत्रों में अब भी बड़ी संख्या में लोग लापता हैं। मानसून के मौसम की जून के अंत में शुरुआत होने के बाद से कई बार हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे देश में कहर बरपाया है। विशेष रूप से खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी क्षेत्रों में बाढ़, भूस्खलन और विस्थापन ने परेशानी बढ़ा दी है।


बाढ़ से ध्वस्त हुए पुल और मकान

बाढ़ में लावत नाले पर बने दो पुल बह गए, जबकि जागंरन नाले में उफान से कुंडल शाही में एक पुल ध्वस्त हो गया। क्षेत्र में एक रेस्तरां और कम से कम तीन मकान भी बह गए।


मुजफ्फराबाद में एक ही परिवार के छह सदस्य मलबे में दबे

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद जिले के सारली साचा गांव में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे एक ही परिवार के छह सदस्य मलबे में दब गए और उनके मारे जाने की आशंका है। सुधनोटी जिले में 26 वर्षीय युवक नाले में बह गया, जबकि बाग जिले में 57 वर्षीय महिला की घर गिरने से मौत हो गई।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements