हाईलाइट्स
| 1. यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित घर पर सुबह साढ़े पांच बजे फायरिंग हुई थी। 2. फायरिंग के समय एल्विश घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके परिवार और केयर टेकर घर पर मौजूद थे। 3. घटना में बदमाश बाइक से आए थे और घर के ग्राउंड व पहले फ्लोर पर फायरिंग की गई थी। |
गुरुग्राम, 17 अगस्त 2025 (भाषा)
यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम सेक्टर 57 में स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने दो दर्जन से अधिक गोलियां चलाईं।
जानें कब हुई यह घटना?
घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई और उस वक्त यादव घर पर नहीं थे हालांकि उनके परिवार के कुछ सदस्य घर में थे लेकिन हमले में कोई हताहत नहीं हुआ। हमलावरों ने यादव के सेक्टर 57 स्थित घर पर दो दर्जन से ज़्यादा गोलियां चलाईं और फरार हो गए। गोलियां घर के भूतल और पहली मंजिल में लगीं। एल्विश को घटना से पहले कोई धमकी नहीं मिली थी और वह इस समय हरियाणा से बाहर हैं।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए तथा इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

