इंदौर में बारिश के दौरान गिरी दीवार, 3 मजदूरों की मौत, 1 घायल

इंदौर में बारिश के दौरान गिरी दीवार, 3 मजदूरों की मौत, 1 घायल
Share this news

इंदौर, 19 अगस्त 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार को भारी बारिश के दौरान गिरी दीवार जिससे तीन मजदूरों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

शहर के राजेंद्र नगर पुलिस थाने के प्रभारी नीरज बिरथरे ने बताया कि भारी बारिश के बीच एक निर्माण कार्य के दौरान सीमेंट की ईंटों की 13 फुट ऊंची दीवार ढह गई जिसके मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। बिरथरे ने बताया कि ये मजदूर निजी क्षेत्र की एक निर्माणाधीन कॉलोनी में दो लाख लीटर क्षमता वाली पानी की भूमिगत टंकी के निर्माण कार्य में जुटे हुए थे।थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों की पहचान

  • गौतम राठौर (22)
  • रामेश्वर पवार (48)
  • टीटू राठौर (35)

तीनों मजदूरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे की जांच की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements