सूडान के दारफुर में विनाशकारी भूस्खलन से पूरा गांव तबाह: 1,000 से अधिक लोगों की मौत

सूडान के दारफुर में विनाशकारी भूस्खलन से पूरा गांव तबाह; 1,000 से अधिक लोगों की मौत
Share this news

काहिरा, 02 सितंबर 2025 (एपी)

सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में विनाशकारी भूस्खलन ने एक गांव को तबाह कर दिया, जिसमें कम से कम 1,000 लोग मारे गए। यह अफ्रीकी देश के पिछले कुछ साल के इतिहास की सबसे घातक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। इस क्षेत्र पर नियंत्रण रखने वाले एक विद्रोही समूह ने सोमवार देर रात यह जानकारी दी।


भूस्खलन से गांव के सभी निवासियों की मौत

सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी ने एक बयान में कहा कि यह त्रासदी अगस्त के अंत में कई दिनों की भारी बारिश के बाद मध्य दारफुर के मर्राह पर्वतों में स्थित तरासिन गांव में रविवार को हुई। बयान में कहा गया, ‘‘प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि गांव के सभी निवासियों की मौत हो गई है, जिनकी संख्या एक हजार से ज्यादा होने का अनुमान है। केवल एक व्यक्ति ही बचा है।’’ समूह ने कहा कि गांव ‘‘पूरी तरह से जमींदोज हो गया है’’, और शवों को निकालने में मदद के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों से अपील की गई है।


सूडान में जारी है गृहयुद्ध

‘मर्राह माउंटेन्स’ समाचार संस्था द्वारा साझा किए गए फुटेज में पर्वत शृंखलाओं के बीच एक समतल क्षेत्र दिखाई दे रहा है, जहां लोगों का एक समूह खोजबीन कर रहा है। यह त्रासदी ऐसे समय में हुई है जब सूडान में विनाशकारी गृहयुद्ध छिड़ गया है जिसमें देश की सेना और अर्द्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के बीच तनाव अप्रैल 2023 में राजधानी खार्तूम और देश के अन्य हिस्सों में खुली लड़ाई में बदल गया।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements