भोपाल, 07 सितंबर 2025 (भाषा)
भोपाल के बाहरी इलाके में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के परिसर में एक जंगली जानवर ने एक छात्र पर पंजे से हमला कर घायल कर दिया। बाद में घटनास्थल के पास बाघ के शावक और अन्य जंगली जानवरों के पैरों के निशान पाए गए।
भोपाल के वन मंडलाधिकारी लोकप्रिय भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे कलियासोत बांध के पास विश्वविद्यालय परिसर में हुए इस हमले में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद बोरा के बाएं पैर में लगभग आधा इंच का घाव हो गया है।
भारती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया, ‘‘हमने इलाके में एक बाघ शावक, लकड़बग्घे सहित अन्य जंगली जानवरों के पैरों के निशान देखे हैं। हालांकि, यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि छात्र पर हमला बाघ शावक ने ही किया।’’
वन विभाग ने इलाके और उसके आसपास 12 कैमरे लगाए हैं और पिछले दो दिनों के फुटेज की जांच की है। ‘‘अब तक हमें शावक दिखाई नहीं दिया है।’’
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

