जबलपुर का बरगी बांध पूरी तरह से सुरक्षित, वायरल वीडियो के बाद की गई थी जांच

जबलपुर का बरगी बांध पूरी तरह से सुरक्षित, वायरल वीडियो के बाद की गई थी जांच
Share this news

भोपाल, 09 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश सरकार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि विशेषज्ञों के एक दल के निरीक्षण के बाद जबलपुर में नर्मदा नदी पर बना बरगी बांध पूरी तरह से सुरक्षित’ पाया गया है। सोशल मीडिया में व्यापक स्तर पर प्रसारित एक वीडियो में बांध से पानी के रिसाव का दावा किया गया था, जिसके बाद सरकार की तरफ से एक बयान में यह जानकारी दी गई।

केंद्रीय जल आयोग ने बांध का किया निरीक्षण

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) और राज्य सरकार की एजेंसी ब्यूरो ऑफ डिजाइन के विशेषज्ञों ने जबलपुर जिले में स्थित बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, ‘‘कल सुबह (सात सितंबर) बरगी बांध में रिसाव से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। भोपाल से आए केंद्रीय जल आयोग और डिजाइन ब्यूरो की टीम ने संयुक्त रूप से बांध का निरीक्षण किया।

बांध पूरी तरह सुरक्षित

अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि तकनीकी जांच के बाद बांध पूरी तरह सुरक्षित पाया गया। राजौरा ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के सलाहकार यू एस विद्यार्थी, केंद्रीय जल आयोग के निदेशक कायिन मोहम्मद, अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों ने बांध का दौरा किया और उन सभी के मुताबिक बरगी बांध सुरक्षित है।’’

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बांध से कथित रिसाव के वायरल वीडियो के बाद अधिकारियों ने परियोजना की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए तत्काल निरीक्षण का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements