अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का दिल्ली उच्च न्यायालय से प्रचार और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आग्रह

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का दिल्ली उच्च न्यायालय से प्रचार और व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा का आग्रह
Share this news

नयी दिल्ली, 09 सितंबर 2025 (भाषा)

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने मंगलवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से उनके व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा करने और लोगों को अनधिकृत रूप से उनके नाम, तस्वीरों और एआई निर्मित अश्लील सामग्री का उपयोग करने से रोकने का आग्रह किया।

कोर्ट ने जारी किया नोटिस

न्यायमूर्ति तेजस करिया ने मौखिक रूप से संकेत दिया कि वह प्रतिवादियों को चेतावनी देते हुए एक अंतरिम आदेश पारित करेंगे। उच्च न्यायालय ने मामले को आगे की कार्यवाही के लिए सात नवंबर को संयुक्त रजिस्ट्रार के समक्ष और 15 जनवरी 2026 को अदालत के समक्ष सूचीबद्ध किया।

ऐश्वर्या राय के अधिवक्ता संदीप सेठी ने दिया तर्क

ऐश्वर्या राय की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने कहा कि अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने प्रचार और व्यक्तिगत अधिकारों का इस्तेमाल करना चाहती हैं। उन्होंने तर्क दिया कि कुछ पूरी तरह से अवास्तविक अंतरंग तस्वीरें इंटरनेट पर प्रसारित की जा रही हैं। सेठी ने तर्क दिया, ‘‘ उनकी (राय) तस्वीर, पसंद या व्यक्तित्व का उपयोग करने का आरोपियों के पास कोई अधिकार नहीं हो सकता। एक सज्जन केवल मेरे नाम और चेहरे से पैसे बना रहे हैं।’’

राय की ओर से पैरवी करने वाले अधिकवक्ताओं में प्रवीन आनंद और ध्रुव आनंद भी शामिल हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements