ग्वालियर की व्यस्त सड़क पर एक व्यक्ति ने अपनी सह जीवन साथी की हत्या की, आरोपी गिरफतार

ग्वालियर की व्यस्त सड़क पर एक व्यक्ति ने अपनी सह जीवन साथी की हत्या की, आरोपी गिरफतार
Share this news

ग्वालियर नंदिनी हत्याकांड : लिव इन पार्टनर की गोली मारकर की हत्या, घटना से दहला शहर

ग्वालियर, 13 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार शाम एक व्यस्त सड़क पर एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय सह जीवन साथी की हत्या गोली मारकर कर दी।

स्टेडियम के पास हुई घटना

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) धर्मवीर सिंह का कहना है कि कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम के पास अरविंद परिहार (35) ने नंदिनी परिहार को कई बार गोली मारी। दोनों अपने-अपने जीवनसाथी से तलाक लिए बिना सिररोल इलाके में साथ रह रहे थे।सिंह ने कहा, ‘‘महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। वे अक्सर झगड़ते रहते थे।

पुलिस कार्रवाई शुरू आरोपी गिरफ्तार

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नागेंद्र सिकरवार और थाना प्रभारी आलोक सिंह की सूझबूझ के बाद अरविंद को गिरफ्तार कर लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद भी आरोपी ने भरी हुई बंदूक से भीड़ को धमकाना जारी रखा था। पुलिस के अनुसार, अरविंद परिहार के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements