जबलपुर, 13 सितंबर 2025 (भाषा)
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में शुक्रवार शाम को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की एक खाली पड़ी चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। यह घटना विकास नगर में शाम करीब पांच बजे हुई उस वक्त शहर में भारी बारिश हो रही थी।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह इमारत 20 साल पहले खाली पड़ी थी और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी। यह इमारत बीएसएनएल अधिकारियों के आवासीय क्वार्टर के रूप में इस्तेमाल होती थी।
विजय नगर थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार ने रात 9.45 बजे ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि देवेंद्र रायकवार (30) को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), जबलपुर नगर निगम और पुलिस की टीम बचाव अभियान चला रही हैं।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

