बालाघाट की बाग नदी में मां-बेटा बहे, तलाश जारी

बालाघाट की बाग नदी में मां-बेटा बहे, तलाश जारी
Share this news

बालाघाट, 13 सितंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में नदी पार करते समय 50 वर्षीय एक महिला और उसका बेटा पानी में बह गए। बृहस्पतिवार को लांजी तहसील में छोटी बाग नदी में लापता हुए मां बेटे की तलाश जारी है।

महाराष्ट्र से लौट रहें थे बालाघाट

लांजी के अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) ने बताया कि बहेला थानाक्षेत्र के अमेदा गांव निवासी कमलाबाई मरकाम बेटे गज्जू के साथ महाराष्ट्र के चिंगलूटोला गांव में अपनी बेटी के ससुराल से लौट रही थी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के अमेदा गांव और महाराष्ट्र के चिंगलूटोला गांव के बीच नदी के रास्ते मुश्किल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी हैं।

नदी के बहाव तेज बहें दोनों

नदी पर एक पुराना पुल है, जिसका इस्तेमाल स्थानीय लोग करते हैं। पुलिस के अनुसार, महिला और उसके बेटे ने नदी पार करने की कोशिश की लेकिन अचानक नदी में बहाव तेज होने से दोनों पानी में बह गए। पुलिस ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम लापता मां-बेटे की तलाश कर रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements