मैं भारत और प्रधानमंत्री मोदी के ‘बहुत करीब’ हूं : डोनाल्ड ट्रंप

मैं भारत और प्रधानमंत्री मोदी के ‘बहुत करीब’ हूं : डोनाल्ड ट्रंप
Share this news

लंदन, 19 सितंबर 2025 (भाषा)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह भारत के बहुत करीब हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध काफी मजबूत हैं।

ट्रंप ने दी मोदी को शुभकामनाएं

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीअर स्टॉर्मर के आवास चेकर्स पर उनके साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मैं भारत और प्रधानमंत्री मोदी के ‘बहुत करीब’ हूं : डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मोदी के साथ उनके ‘बहुत अच्छे संबंध’ हैं और उन्होंने उन्हें (मोदी को) उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। इस बात का जवाब भारतीय नेता ने एक ‘सुंदर’ बयान के साथ दिया।

डोनाल्ड ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भारत के बहुत करीब हूंमैं भारत के प्रधानमंत्री के बहुत करीब हूं। मैंने कल उनसे बात करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।’’

पुतिन के साथ हमारे अच्छे सम्बन्ध : ट्रंप

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी योजना के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और उन्होंने एक सुंदर बयान भी दिया है। लेकिन मैंने उन पर प्रतिबंध लगाए हैं।’’

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements