मुजफ्फरनगर में गले में सांप लपेटकर वीडियो बनाते समय युवक की सर्पदंश से मौत

मुजफ्फरनगर में गले में सांप लपेटकर वीडियो बनाते समय युवक की सर्पदंश से मौत
Share this news

मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 सितंबर 2025 (भाषा)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के भोपा थाना क्षेत्र में गले में सांप लपेटकर वीडियो बना रहे एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गयी।

सांप ने डंसा गर्दन में

भोपा थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) ओमप्रकाश सिंह ने ग्रामीणों के हवाले से बताया कि थाना क्षेत्र के मोरना गांव निवासी मोहित कुमार (24) ने पड़ोस के घर से एक सांप पकड़ा और गले में डालने के बाद उसका वीडियो बना रहा था, तभी सांप ने उसे गर्दन में डंस लिया।

सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एसएचओ ने बताया कि मोहित को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सांप का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक हुआ, जिसमें सांप उसके गले में दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements