बांग्लादेश को हरा पाकिस्तान फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

बांग्लादेश को हरा पाकिस्तान फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला
Share this news

दुबई, 26 सितंबर 2025 (भाषा)

निचले मध्यक्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी पारियों के बाद शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने एशिया कप टी20 सुपर चार चरण के करो या मरो मैच में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर पाकिस्तान फाइनल में पहुंचा।

फाइनल में भारत-पाकिस्तान आमने सामने

पाकिस्तान के सामने फाइनल में भारत की चुनौती होगी। एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार है जब खिताबी मुकाबले में दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम आमने-सामने होगी। एशिया कप के इस सत्र में दोनों टीमों के बीच दो मैचों में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की है।

शाहीन अफरीदी ने दिलाई दमदार शुरुआत

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 135 रन बनाने के बाद बांग्लादेश को नौ विकेट पर 124 रन पर रोक दिया। पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी ने 17 रन देकर तीन विकेट लिये। हारिस रऊफ को भी तीन सफलता मिली जबकि सईम अयूब ने दो और मोहम्मद नवाज ने एक विकेट लिया। छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए शाहीन ने पहले ओवर में ही परवेज हुसैन इमॉन को खाता खोले बगैर डीप मिडविकेट पर नवाज के हाथों कैच करा पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई।

पाकिस्तान की बेहद खराब शुरुआत

पाकिस्तान की टीम 11वें ओवर में 49 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी और ऐसा लग रहा था कि टीम 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पायेगी। मोहम्मद हारिस (23 गेंद में 31), शाहीन (13 गेंद में 19) और नवाज (15 गेंद में 25) ने उपयोगी पारियों के साथ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। फहीम अशरफ नौ गेंद में 14 रन पर नाबाद रहे।

फखर जमां (13), हुसैन तलत (तीन) और कप्तान सलमान अली आगा (19) भी टीम के 50 रन पूरे होने से पहले ही पवेलियन लौट गये। हारिस, अफरीदी और नवाज ने इसके बांग्लादेश के क्षेत्ररक्षकों द्वारा मिले जीवनदान का फायदा उठाते हुए बाद कुछ शानदार छक्के जड़े जिससे टीम आखिरी आठ ओवर में 80 रन जोड़ने में सफल रही।

स्पोर्ट्स की और खबरें पढ़ने की लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements