पाकिस्तान पर खिताबी जीत : मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले,‘‘योद्धाओं की तरह खेले भारतीय क्रिकेटर’’

पाकिस्तान पर खिताबी जीत : मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले,‘‘योद्धाओं की तरह खेले भारतीय क्रिकेटर’’
Share this news

इंदौर, 29 सितंबर 2025 (भाषा)

एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की खिताबी जीत पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि भारतीय क्रिकेटर इस अहम मुकाबले में योद्धाओं की तरह खेले। मोहन यादव ने इस जीत के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ भी की।

भारत ने जीता नौवीं बार एशिया कप

भारत ने तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान को फाइनल में रविवार को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता। पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही भारतीय टीम ने स्पर्धा में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगाई।

ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,‘‘ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में। नतीजा समान है …भारत की जीत। हमारे क्रिकेटरों को बधाई।’’

भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारतीय खिलाड़ियों ने (एशिया कप फाइनल में) योद्धाओं की भूमिका में क्रिकेट खेलायह बदलते दौर का भारत है।’’ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया पोस्ट का जिक्र करते हुए कहा,‘‘प्रधानमंत्री ने हमारी खिताबी जीत को सही शब्दों में संज्ञा दी है। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्रिकेट के मैदान में भी पाकिस्तान को धूल चटा दी है।’’

मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों करेंगे दान : सूर्यकुमार यादव

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घोषणा की है कि वह एशिया कप से मिलने वाली पूरी मैच फीस भारतीय सशस्त्र बलों और पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को दान करेंगे। भारतीय टीम ने एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार भी कर दिया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements