पवन खेड़ा का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष : जीत के करीब हों तो थर्ड अंपायर कहने पर युद्धविराम नहीं करते

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर कटाक्ष : जीत के करीब हों तो थर्ड अंपायर कहने पर युद्धविराम नहीं करते
Share this news

नयी दिल्ली, 30 जुलाई 2025 (भाषा)

कांग्रेस ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम से यह सीखने की जरूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान युद्धविराम नहीं करते।

खेल के मैदान में भी ऑपरेशन सिंदूर : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की जीत के बाद कहा था कि खेल के मैदान में भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ हुआ और इसमें भी भारत ने जीत हासिल की।

क्रिकेट की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं : पवन खेड़ा

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने उनकी इस टिप्पणी को लेकर कटाक्ष करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ प्रधानमंत्री जी, पहली बात तो एक क्रिकेट मैच की तुलना युद्ध के मैदान से करना ठीक नहीं है। दूसरी बात, अगर आपने तुलना कर ही दी तो आपको भारतीय टीम से यह सीखने की ज़रूरत है कि जब जीत के करीब हों, तो किसी थर्ड अंपायर के कहने पर अच्छे कप्तान सीज़फायर नहीं करते।’’

डोनाल्ड ट्रंप का दावा

पवन खेड़ा के कटाक्ष का आशय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई बार किए गए इस दावे से था कि इस साल मई महीने में भारत और पाकिस्तान के पीछे युद्धविराम करवाया। भारत सरकार का कहना रहा है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements