आरएसएस की तीन दिन की सालाना बैठक 30 अक्टूबर से जबलपुर में होगी

आरएसएस की तीन दिन की सालाना बैठक 30 अक्टूबर से जबलपुर में होगी
Share this news

भोपाल, 16 अक्टूबर 2025 (भाषा)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस की तीन दिन की सालाना बैठक 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में होगी।

संघ नेता सुनील आंबेकर ने बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और महासचिव दत्तात्रेय होसबाले इस बैठक में शामिल होंगे। इसमें भागवत के विजयादशमी भाषण में उठाए गए खास मुद्दों पर चर्चा होगी।विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में आज के समय के अलग-अलग राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा भी अहम होगी।

इसमें कहा गया है कि संघ के सौ साल पूरे होने पर होने वाले सभी कार्यक्रम की अब तक की तैयारियों की भी समीक्षा की जायेगी। इस साल दो अक्टूबर को आरएसएस का विजयादशमी कार्यक्रम संघ के सौ साल पूरे होने का जश्न था।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक के दौरान 2025-26 की वार्षिक योजना की समीक्षा की जाएगी, साथ ही संघ के कार्य की प्रगति और विस्तार पर भी चर्चा की जाएगी।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements