कटनी में दलित युवक पर मारपीट के बाद किया पेशाब, मामला दर्ज

कटनी में दलित युवक पर मारपीट के बाद किया पेशाब, मामला दर्ज
Share this news

कटनी (मध्यप्रदेश), 17 अक्टूबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अवैध खनन का विरोध करने पर दबंगों द्वारा एक दलित युवक पर मारपीट की गई और उस पर ‘‘पेशाब कर’’ दिया गया। यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बहोरीबंद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में 14 अक्टूबर को हुई।

ये हैं आरोपी

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि मटवारा गांव निवासी राजकुमार चौधरी के साथ, उसी गांव के चार आरोपियों रामानुज पांडे, राम बिहारी पांडे, पवन पांडे और सतीश पांडे ने मारपीट की और जातिगत अपशब्द कहे। उन्होंने कहा कि आज इस घटना की शिकायत पुलिस के समक्ष की गई, जिसके बाद आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। डेहरिया ने बताया, “सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।”

पीड़ित ने क्या कहा

पीड़ित राजकुमार चौधरी का आरोप है कि पिटाई के दौरान सरपंच के पुत्र पवन पांडे ने उसके ऊपर पेशाब किया, जातिसूचक शब्द कहे और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

क्या था मामला?

सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में भूमि समतलीकरण के लिए मुरम डलवाए जाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना घटी। पीड़ित का आरोप है कि इस कार्य के लिए आरोपी पक्ष, उसके खेत के पास अवैध रूप से खनन कर रहा था, जिसका उसने विरोध किया था।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements