मेरी निजी राय है कि संघ पर पाबंदी लगनी चाहिए : खरगे

मेरी निजी राय है कि संघ पर पाबंदी लगनी चाहिए : खरगे
Share this news

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर 2025 (भाषा)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर फिर से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए क्योंकि देश में कानून व्यवस्था से जुड़ी ज्यादातर गड़बड़ियों के लिए यही संगठन जिम्मेदार है। उन्होंने यह भी कहा कि ये उनके व्यक्तिगत विचार हैं।

प्रधानमंत्री मोदी झूठ को सच में बदलने में माहिर : खरगे

उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मेरा व्यक्तिगत विचार है कि (आरएसएस पर) प्रतिबंध लगाना चाहिए।’’ खरगे ने दावा किया कि देश में कानून व्यवस्था से जुड़ी ज्यादातर गड़बड़ियों के लिए आरएसएस और भाजपा जिम्मेदार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झूठ को सच में बदलने में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि पटेल ने भारत के धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक स्वरूप की रक्षा के लिए आरएसएस को प्रतिबंधित किया था।

खरगे ने किया मोदी पर तीखा हमला

‘‘आप (भाजपा) हर चीज के लिए कांग्रेस को दोष देते हैं तो अपनी करतूत को भी देख लीजिए।’’ खरगे ने कहा, ‘‘सच को जितना मिटाने की कोशिश कर लो, वह नहीं मिटेगा।’’ उनका कहना था, ‘‘वे (प्रधानमंत्री और भाजपा) हमेशा स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के बीच झगड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं, जबकि नेहरू और पटेल के बहुत अच्छे रिश्ते थे और पटेल ने नेहरू को जनता का नेता बताया था।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements