सीधी में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन पर स्याही फेंकी, चार लोग गिरफ्तार

सीधी में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने सिविल सर्जन पर स्याही फेंकी, चार लोग गिरफ्तार
Share this news

सीधी (मध्य प्रदेश), 05 नवंबर 2025 (भाषा)

सीधी जिले में कई ज्ञापन सौंपने के बावजूद स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार न किए जाने से नाराज दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एस. बी. खरे सिविल सर्जन पर स्याही फेंक दी।

हमलावरों ने दी जान से मारने की धमकी

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब डॉ. खरे सीधी शहर स्थित अपने निजी क्लिनिक से बाहर आ रहे थे और सरकारी वाहन से अपने आधिकारिक कार्य के लिए निकलने वाले थे। खरे की शिकायत के मुताबिक, विवेक पांडे के नेतृत्व में दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं के एक समूह ने उन्हें रोक लिया और जिले में खराब स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में उन पर स्याही फेंक दी। खरे ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विवेक पांडे सहित चार लोगों गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, जब सिविल सर्जन के चालक और सहायक ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो हमलावर वहां से फरार हो गए। जमोदी थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि विवेक पांडे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements