पीथमपुर में लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत

पीथमपुर में लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत
Share this news

धार (मप्र), 07 नवंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में लुब्रिकेंट ऑयल फैक्ट्री में टैंकर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना बुधवार रात को पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर तीन में स्थित शिवम इंडस्ट्रीज में हुई। यह जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर है।

पीथमपुर के अनुविभागीय दंडाधिकारी राहुल गुप्ता ने कहा, “फैक्ट्री के अंदर लुब्रिकेंट ऑयल से भरे एक टैंकर में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि नीरज (23) और कल्पेश (35) नाम के दो लोग जलकर मर गए। इस घटना में दो अन्य लोग, टैंकर चालक मनोज झा और फायर फाइटर दिलीप सिंह यादव घायल हो गए। उनका इंदौर में इलाज चल रहा है।”

सूचना मिलने के बाद, इंदौर और पीथमपुर से चार फायर ब्रिगेड की कम से कम गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग पर चार घंटे के अंदर काबू पा लिया गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। जांच चल रही है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements