जल संचय-जन भागीदारी अभियान में खंडवा को मिला देश में पहला स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

जल संचय-जन भागीदारी अभियान में खंडवा को मिला देश में पहला स्थान, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
Share this news

भोपाल, 19 नवंबर 2025 (भाषा)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल शक्ति मंत्रालय के ‘जल संचय-जन भागीदारी अभियान में मध्यप्रदेश के खंडवा (ईस्ट निमाड़) जिले को दक्षिण क्षेत्र की प्रथम श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर मंगलवार को जिले के कलेक्टर ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागार्जुन गौड़ा को सम्मानित किया।

गुना नगरीय निकाय को भी किया पुरस्कृ

राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और ‘जल संचय, जन भागीदारी’ पुरस्कार प्रदान किए गए। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने जल संचय के क्षेत्र में जन भागीदारी के साथ श्रेष्ठ कार्य करने और देश के चयनित 50 नगर निकाय में स्थान मिलने पर गुना नगरीय निकाय को भी पुरस्कृत किया।

खंडवा जल संचय जन भागीदारी में पहले स्थान पर

जल संचय जन भागीदारी पहल के अंतर्गत राज्यों को पांच क्षेत्रों में बांटा गया था। इसके अंतर्गत खंडवा ने 1,29,020 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण और पंजीकरण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। जल संरक्षण के इन प्रयासों से न केवल भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बल्कि वर्षा के जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को मजबूत किया गया है।

जल संचय-जन भागीदारी अभियान

‘जल संचय, जन भागीदारी’ पहल की शुरुआत छह सितंबर 2024 को सूरत में की गई थी। इसके तहत जिसमें प्रत्येक जिले को न्यूनतम 10,000 संरचनाओं का लक्ष्य दिया गया था। खंडवा ने इस लक्ष्य को बड़े अंतर से पार कर लिया और लगभग 1.3 लाख संरचनाओं को पूरा किया, जो देश भर में सबसे अधिक है।

2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने खंडवा को 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस राशि का उपयोग भविष्य में जल संरक्षण और जिला विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा।

गुना नगर पालिका परिषद ने जल संचय के लिये कार्ययोजना बनाकर नगरीय क्षेत्र में 2 हजार 231 रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जिया टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड किये थे, जो कि तय लक्ष्य से अधिक था। इसी के साथ गुना में शहरी क्षेत्र के कुंओं के भी जीर्णोद्वार का कार्य किया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements