भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया

भारत में जन्मी चीता मुखी ने कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया
Share this news

श्योपुर (मध्यप्रदेश), 20 नवंबर 2025 (भाषा)

भारत में जन्मी चीता मुखी ने मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को इसे ‘प्रोजेक्ट चीता’ में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

चीता मुखी ने पांच शावकों को दिया जन्म

यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में जन्मी चीता मुखी ने मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में पांच शावकों को जन्म दिया है, जिससे एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि मां और शावक स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत की चीता पुनरुद्धार पहल के लिए एक अभूतपूर्व सफलता है। उन्होंने कहा कि भारत में जन्मी पहली मादा चीता मुखी अब प्रजनन करने वाली भारत में जन्मी पहली चीता बन गई है जिसने 33 महीने की उम्र में शावकों को जन्म दिया।

भिन्न चीतों की आबादी बढ़ाने की उम्मीद को मज़बूत करने में बड़ा कदम

यादव ने कहा कि भारत में जन्मे चीते का सफल प्रजनन, भारतीय वातावरण में इस प्रजाति के अनुकूलन, स्वास्थ्य और लंबे समय की संभावनाओं का एक मज़बूत संकेत है। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कदम भारत में एक आत्मनिर्भर और अनुवांशिक रुप से विविध चीता आबादी के बारे में उम्मीद को मज़बूत करता है, जिससे देश के संरक्षण लक्ष्यों को और बढ़ावा मिलेगा। देश में विलुप्त होने के कई दशक बाद, 17 सितंबर, 2022 को चीतों को भारत में फिर से लाया गया।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements