गुना सड़क हादसा : तेज रफ़्तार कार और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल

गुना सड़क हादसा : तेज रफ़्तार कार और ट्रक की टक्कर, तीन लोगों की मौत, चार घायल
Share this news

गुना (मप्र), 20 नवंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बृहस्पतिवार को एक तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक के बीच टक्कर होने से तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह घटना गुना-आरोन रोड पर बजरंगगढ़ गांव के पास तड़के करीब तीन बजे घटी।

शादी समारोह के लिए आ रहे थे गुना

वे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आरोन से गुना आ रहे थे, तभी उनकी कार आगे चल रहे एक ट्रक से टकरा गई।टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कार के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।

घायलों में दो की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि चार घायल लोगों में से दो की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। दुर्घटना के बारे में और जानकारी का इंतजार है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements