जबलपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला और 4 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

जबलपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला और 4 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल
Share this news

जबलपुर, 08 दिसंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में रेलवे लाइन पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला और चार साल के एक लड़के की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।

मदन महल रेलवे स्टेश पर हुई घटना

यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर मदन महल रेलवे स्टेशन पर हुई। रेलवे सुरक्षा बल स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक राजीव खर्ब ने बताया कि मृतक पुष्पा सोनी (40) और राजवीर पटेल और अन्य पीड़ित रानी कमलापति-मदन महल जनशताब्दी एक्सप्रेस से मदन महल स्टेशन पहुंचे थे। सभी लोग प्लेटफॉर्म संख्या एक से पटरियों को पार करते हुए प्लेटफॉर्म संख्या दो की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक मालगाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।

4 घायलों की पहचान:

अन्य पीड़ितों सागर बाई उर्फ नन्हीं बाई (50), शिवानी (22) और उसके बच्चे रितु (4) और इंद्रजीत (2) घायल हो गए जबकि एक अन्य महिला सनो बी बाल-बाल बच गई। पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान पुष्पा सोनी और राजवीर की मौत हो गई जबकि सागर बाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि अन्य घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements