भोपाल में प्रेम में पड़कर इस्लाम अपनाने वाले शुभम गोस्वामी ने फिर अपनाया हिंदू धर्म

भोपाल में प्रेम में पड़कर इस्लाम अपनाने वाले व्यक्ति ने फिर अपनाया हिंदू धर्म
Share this news

भोपाल, 09 दिसंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक मुस्लिम लड़की से प्रेम के बाद दो वर्ष पूर्व धर्म परिवर्तन करने वाले शुभम गोस्वामी ने सोमवार को यहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पुनः हिंदू धर्म में वापसी कर ली।

शुभम गोस्वामी बन गया था अमन खान

जहांगीराबाद निवासी शुभम गोस्वामी ने मुस्लिम बनने के बाद अपना नाम अमन खान रख लिया था। उसने दावा किया कि प्यार में मिले धोखे और लड़की के परिवार वालों से तंग आकर उसने हिन्दू धर्म में वापसी का फैसला किया। सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग की उपस्थिति में युवक ने प्राचीन गुफा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से घर वापसी की।

मंत्री से मिलकर घर वापसी की इच्छा जाहिर की

गोस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, ‘‘ मैंने दबाव में धर्म परिवर्तन किया था और उसके बाद मैं अवसाद में आ गया था और यहां तक कि आत्महत्या की योजना बना रहा था। मैंने मंत्री सारंग के ‘जनदर्शन’ में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई थी, जिसके बाद उन्होंने घर वापसी का भरोसा दिलाया था।’’ सारंग ने कहा गोस्वामी ने उन्हें यह भी बताया कि 180 दिनों तक ‘जमात’ में भेजकर उसे पूरी तरह मानसिक और धार्मिक रूप से तोड़ने का षड्यंत्र रचा गया था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, सुनियोजित तरीके से युवक को पांच महीने जेल तक भिजवा दिया गया था।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements