भोपाल में दो संदिग्ध बांग्लादेशियों ने भोपाल में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाए, मामला दर्ज

भोपाल में दो संदिग्ध बांग्लादेशियों ने भोपाल में फर्जी तरीके से पासपोर्ट बनवाए, मामला दर्ज
Share this news

भोपाल, 11 दिसंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो संदिग्ध बांग्लादेशियों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवाने के बाद इनिक आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। मामले का खुलासा तब हुआ, जब सुरक्षा एजेंसियों को दस्तावेजों की जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली।

दोनों नागरिकों की तलाश जारी

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जोन-4) मलकीत सिंह ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा कि दोनों आरोपी, रिहान अंसारी और मक़बूल अंसारी भाई हैं और उनके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों की तलाश की जा रही है।

फर्जी किरायानामा व पहचान पत्रों से रचा पासपोर्ट फर्जीवाड़ा

सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 2014 से 2018 के बीच भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसी दौरान कोलार रोड थाना क्षेत्र में किराये के एक मकान में रहते हुए आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बनवा लिए। उन्होंने कहा कि इसी के आधार पर दोनों ने पासपोर्ट भी बनवा लिए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं और इनके पासपोर्ट रद्द करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

नकली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवा लेने जैसी घटना ने पासपोर्ट विभाग और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं क्योंकि पुलिस सत्यापन के बाद ही विदेश मंत्रालय की तरफ से पासपोर्ट जारी किया जाता है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements