नक्सलवाद पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र, हमने इस समस्या को जड़ से मिटा दिया : मोहन यादव

नक्सलवाद पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र, हमने इस समस्या को जड़ से मिटा दिया : मोहन यादव
Share this news

इंदौर, 11 दिसंबर 2025 (भाषा)

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने नक्सलवाद को लेकर दोहरा रवैया अपनाया जबकि भारतीय जनता पार्टी पार्टी (भाजपा) की सरकार ने इसे जड़ से मिटा दिया है।

मंडला, बालाघाट और डिंडोरी नक्सलियों से मुक्त : मोहन यादव

मोहन यादव ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘राज्य में कांग्रेस के (पूर्ववर्ती) शासनकाल में नक्सलवाद बहुत बड़ी समस्या थी। हमने इस समस्या को जड़ से मिटा दिया है। सूबे के मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिले नक्सलियों से तकरीबन मुक्त हो चुके हैं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान नक्सलियों ने एक मंत्री की हत्या कर दी थी।

कांग्रेस का दोहरा चरित्र

यादव ने दिग्विजय सिंह का नाम लिए बगैर कहा,‘‘नक्सलवाद की समस्या की मूल जड़ सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री थे जो आज भी (नक्सली कमांडर) माड़वी हिड़मा के मारे जाने पर दुख व्यक्त करते हैं। यह रवैया कांग्रेस का दोहरा चरित्र बताता है।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल आरोप लगाने की राजनीति में यकीन रखती है और इस पार्टी की पिछली सरकारों ने नक्सलवाद जैसी समस्याओं को जिंदा रखा।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements