आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 22 अन्य घायल
Share this news

चिंतूर (आंध्र प्रदेश), 12 दिसंबर 2025 (भाषा)

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शुक्रवार को एक बस सड़क से फिसलकर नीचे गिर गई और पलट गई, जिससे कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए।

चित्तूर से तेलंगाना जा रही थी बस

चित्तूर से पड़ोसी राज्य तेलंगाना जा रही बस में चालक और सफाईकर्मी समेत 37 लोग सवार थे। इनमें से छह लोग सुरक्षित हैं। पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित बरदार ने बताया कि दुर्घटना एक दुर्गा मंदिर के पास चिंतूर-मारेदुमिल्ली घाट सड़क पर सुबह करीब 4:30 बजे हुई।

9 लोगों की मौत 22 घायल

बरदार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घाट रोड सड़क से बस के नीचे गिर जाने के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। बस पूरी तरह से घाटी में नहीं गिरी। बस पलट गई… और वहीं फंस गई।’’ उन्होंने कहा कि घायलों में से चार की हालत गंभीर है।

अधिकारी के अनुसार, संभवतः घने कोहरे के कारण बस चालक दुर्घटनास्थल पर स्थित मोड़ को नहीं देख पाया, जो मोथुगुडेम थाना क्षेत्र में पड़ता है। बरदार ने कहा कि बस यात्री चित्तूर से तेलंगाना के भद्राचलम में श्री राम मंदिर जा रहे थे।

आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में लोगों की जान जाने से दुखी हूं : राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश में बस दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शुक्रवार को शोक व्यक्त किया। राष्ट्रपति ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements