गुना (मध्यप्रदेश), 22 दिसंबर 2025 (भाषा)
मध्यप्रदेश के गुना जिले में एक सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गए।
अनियंत्रित हो कर कार टकराई पेड़ से
यह घटना गुना जिले के धरनावदा इलाके में भुलाए के पास उस समय हुई जब सवारियों को लेकर जा रही एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। धरनावदा थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भुलाए के पास एक कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहें थे लोग
कटारे ने कहा कि कार में सवार सभी लोग भुलाए गांव में शनिवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान:
- लाल सिंह लोधा (35)
- माया बाई बिजोरी (40)
घायलों में से चार को इलाज के लिए जिला अस्पताल और दो को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को रविवार को परिजनों को सौंप दिया गया।
मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

