कटनी : 5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

कटनी : 5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला
Share this news

कटनी, 24 दिसंबर 2025 (दैमप्र)

माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखेरा के पास स्थित कैलड्रिज फैक्ट्री परिसर में बने एक कुएं में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।मृतक की पहचान राहुल वंशकार के रूप में हुई है, जो बीते 5 दिनों से लापता था। परिजनों द्वारा उसकी गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी।

घटना की जानकारी मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं इलाके में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

कटनी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements