मथुरा : कार नहर में गिरी, तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत

मथुरा : कार नहर में गिरी, तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत
Share this news

मथुरा (उप्र), 19 फरवरी 2026 (भाषा)

मथुरा जिले के मोगर्रा इलाके में एक अनियंत्रित कार के नहर में गिर जाने से उसमें सवार तीन भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सुरेश चंद्र रावत ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात महमूदपुर से डीग जा रही एक कार मोगर्रा थाना क्षेत्र के नहला देविया पुल के नजदीक एक तीव्र मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ढांचे से टकरा गई और नहर में गिर गई।

रावत ने कहा कि दो स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार को नहर से बाहर निकालने में कामयाब रहे लेकिन उसमें सवार लोगों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रावत ने बताया कि मृतकों की पहचान महावन थाना क्षेत्र के बल्देवगढ़ निवासी राहुल (23) और उसके चचेरे भाई अमित (23) और मोहित (21) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में 20 साल के एक अन्य युवक की भी मृत्यु हुई है और उसकी पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। रावत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements