शिवपुरी के एक गांव में पेड़ से लटके मिले दुष्कर्म आरोपी और पीड़िता के शव

शिवपुरी के एक गांव में पेड़ से लटके मिले दुष्कर्म आरोपी और पीड़िता के शव
Share this news

शिवपुरी (मप्र), 26 फरवरी 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश में शिवपुरी जिले के एक गांव में बुधवार को दुष्कर्म के मामले में जमानत पर छूटे आरोपी युवक और 17 वर्षीय पीड़िता के शव खेत में एक पेड़ से लटके मिले।

24 फरवरी को अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे दोनों

पुलिस ने बताया कि मृत युवक की पहचान जितेंद्र धाकड़ (19) के रूप में हुई है, जिसे पॉक्सो अधिनियम के तहत दर्ज दुष्कर्म के मामले में हाल में जमानत मिली थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जमानत पर रिहा होने के कुछ दिनों बाद 24 फरवरी को दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे।

मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस कर रही जांच

कोलारस के थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि राहगीरों ने गुड़ा रोड स्थित एक खेत में नीम के पेड़ से दोनों के शव लटके देखे और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि लड़की के गले में मंगलसूत्र पाया गया है। गुर्जर ने कहा, “मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। अभी यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता कि मौत आत्महत्या है या किसी अन्य कारण से हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस ने बताया कि अक्टूबर 2025 में बदरवास थाने में धाकड़ के खिलाफ नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद उसे आठ नवंबर को गिरफ्तार किया गया और लड़की को बरामद किया गया था। गुर्जर ने बताया कि धाकड़ को पॉक्सो अधिनियम के तहत दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था और 11 फरवरी को उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements