छतरपुर में तीन स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

छतरपुर में तीन स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
Share this news

छतरपुर, 28 फरवरी 2026 (भाषा)

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक शासकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को आठ से 10 वर्ष आयु वर्ग की तीन छात्राओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

नगर पुलिस अधीक्षक अरुण सोनी ने बताया कि धोरी ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ संजीव कुमार चतुर्वेदी पर छात्राओं ने आरोप लगाया है कि वह पिछले 20 दिन से स्कूल में उन्हें अनुचित रूप से स्पर्श कर रहा था।

उन्होंने बताया कि छात्राओं ने पहले अपनी आपबीती स्कूल की रसोइया और एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बताई जिसके बाद यह खबर फैल गई और 150 से अधिक ग्रामीण लिखित शिकायत देने स्थानीय थाने पहुंचे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मध्यप्रदेश की और खबरें पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

About Post Author


Share this news
Advertisements