कतर ने फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की

कतर ने फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत की पुष्टि की
Share this news

काहिरा, 22 मार्च 2026 (एपी)

कतर ने रविवार को कहा कि फारस की खाड़ी में उसके जल क्षेत्र में हुए एक हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

गृह मंत्रालय ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता है। यह दुर्घटना एक दिन पहले हुई थी।

रक्षा मंत्रालय ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना के लिए ‘‘तकनीकी खराबी’’ को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, गृह मंत्रालय के बयान में मृतकों की राष्ट्रीयता या यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे आम नागरिक थे या सैन्य कर्मी।

विदेश से जुडी और ख़बरें पढने के लिए यहां क्लिक करें

About Post Author


Share this news
Advertisements